February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुष्कर्म के मामले में ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ कुंडा थाना पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। दूसरी और ग्राम प्रधान का असल चेहरा सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष है। सूत्रों का कहना है कि ग्राम प्रधान से इस्तीफा दिलवाया जा सकता है। थाना क्षेत्रा के ग्राम गंगापुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की दोपहर उसकी बेटी घर में अेकेली थी। इसी बीच ग्राम प्रधन लखविन्दर सिंह उसके घर में घुस गया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब वह मजदूरी कर घर लौटा तो बेटी ने आप बीती सुनाई। इस दौरान आरोपी ग्राम प्रधान मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी प्रधान के खिलापफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आज ग्राम प्रधान के खिलापफ धारा 376, 452, 506 आईपीसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी क प्रयास शुरू कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *