February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराचंल दर्पण संवाददाता
हल्द्वानी। बेकाबू डम्पर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। दोनों मृतक सिडकुल की टाटा कम्पनी में काम करते और घर से ड्यूटी जा रहे थे। घटना के बाद डम्पर चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर तल्ली बमौरी निवासी अरूण कुमार फुलारा(33 वर्ष) पुत्र एलडी फुलारा एवं उसका साथी ग्राम सिलियाकोट नैनीताल निवासी देवेन्द्र प्रसाद (35 वर्ष)पुत्र राम लाल सिडकुल की टाटा मोर्टस कम्पनी में काम करते थे। आज सुबह दोनों अपाचे बाइक संख्या यूके 01ए-9634 पर हल्द्वानी से रूद्रपुर जा रहे थे। टीपीनगर के पास पीछे से जा रहे डम्पर संख्या यूजीपी 4949 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे अरूण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घायल देवेन्द्र प्रसाद को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद डम्पर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डम्पर को कब्जे में ले लिया और दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर परिजन भी पहुंच गये। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *