Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाॅकडाउन उल्लघंन में 6 पर मुकदमा

लाॅकडाउन उल्लघंन में 6 पर मुकदमा
रुद्रपुर। पुलिस ने देर रात लाॅकडाउन के दौरान बिना किसी कारण सड़क पर घूम रहे 6लोगो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकप्रा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने सभी को नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात एसआई धाम सिंह पांगती पुलिस कर्मियों के साथ रामपुर रोड पर चैंकिग कर रहे। चैंकिग के दौरान सड़क पर बिना अनुमति के चलते घूम रहे। पुलिस ने सड़क पर घूमने का कारण पूछा तो वह लोग संतोष जनक जबाव नहीं दे पाये। पुलिस ने सभी के खिलाफ लाॅकडाउन उल्लघंन समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि यूपी के जिला बिजनौर थाना शक्तिनगर निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह,लालपुर किच्छा निवासी सतनाम सिंह पुत्र जोगेन्द्र,भूतबंगला निवासी फेजान खांन पुत्र कमरुद्दीप,मुरादाबाद के थाना मूढ़ापांडे निवासी विजय सिंह पुत्र प्रेमपाल तथा खेड़ा निवासी ओवेश पुत्र स्व.मोहम्मद जफर व रुद्रपुर निवासी जैद ईलाही पुत्र स्व.सलीम के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सभी के वाहनोे को सीज कर दिया है। साथ ही 41का नोटिस देकर छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में कोई कोताही नहीं कर रही। उन्होंने लोगो से बिना किसी कारण घर से न निकलने की अपील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *