February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून (उद संवाददाता) प्रदेश में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को दोपहर तक प्रदेश में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में अब मरीजों की संख्या 332 हो गयी है। रविवार शाम तक प्रदेश में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 317 थी। जो आज बढ़कर 332 हो चुकी है। अब तक प्रदेश में 25 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 267 एक्टिव केस है। जबकि 4 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सोमवार को 613 सेंपल जांच में नेगेटिव पाये गये। प्रदेश में सोमवार दोपहर तक कोरोना के तीन जनपदों में नैनीताल जनपद में पहले स्थान पर जबकि देहरादून दूसरे और उध्म सिंह नगर तीसरे स्थान पर है। नैनीताल जनपद में सर्वाध्कि 117 केस, देहरादून में 74 और उध्म सिंह नगर में 47 केस हैं। सोमवार को मिले नये केसों में उध्म सिंहनगर में चार, ऋषिकेश में चार, हरिद्वार 3 और टिहरी में एक केस मिला है। प्रदेश में संख्या अब बढ़कर 332 पहुंच गयी है। आज मिले मरीजों में उध्म सिंहनगर में मिले चार मरीज प ंतनगर में क्वारंटाइन किये गये थे। ये पिछले दिनों बाहर से लौटे थे। प्रशासन इनके संपर्क में आये लोगों को चिन्हित करने में जुट गया है। वहीं हरिद्वार में मिले मरीजों में एक मरीज रुड़की के ग्रीन पार्क काॅलोनी का है, जो 21 मई को मुंबई से आया था और उसका सैंपल उसी दिन जांच को भेजा गया था। इसके अलावा लंढौरा के दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। दोनों ही लोग 21 मई को पंजाब से आए थे। हरिद्वार में एक साथ तीन कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन अब तीनों ही जगह को सील करने की तैयारियों में जुट गया है। वहीं, टिहरी जिले में भिलंगना ब्लाॅक के कोट भट गांव निवासी एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। 21 साल का युवक बेलेश्वर अस्पताल में भर्ती है। अब युवक को नई टिहरी कोविड सेंटर में लाया जा रहा है। युवक 21 मई को मुंबई से टिहरी आया था, जिसके बाद अब टिहरी जिले में कुल 10 सक्रिय केस हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *