February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो पक्षों में मारपीट, पांच हिरासत में

दो पक्षों में मारपीट, पांच हिरासत में
काशीपुर(उद संवाददाता)। मामूली बात पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को हिरासत में लेते हुए एक युवक के कब्जे से तमंचा भी बरामद किया। जरूरी पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपियों का पुलिस द्वारा चालान कर दिया गया। जानकारी मिली है कि मोहल्ला पक्काकोट निवासी मंजू वर्मा पत्नी सुनील वर्मा वह उसकी पुत्री नंदिनी वर्मा से पड़ोस में रहने वाले अमित वर्मा पुत्र ओमप्रकाश तथा उसकी पत्नी राखी वर्मा के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि अमित की बहन शिवानी चैहान पत्नी मनोज चैहान निवासी नत्था सिंह  जसपुर मायके आई थी। मंजू वर्मा ने जब शिवानी के बारे में अनाप-शनाप बात कही तो उसके भाई अमित से यह बर्दाश्त नहीं हुआ और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेते हुए अमित के कब्जे से 312 बोर का एक नाजायज तमंचा बरामद किया। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों का पुलिस द्वारा धारा 188, 269,270 आईपीसी के अंतर्गत चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *