February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी से लगाई गुहार

हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी से लगाई गुहार
रूद्रपुर(उद संवाददाता)। घर में घुसकर हमला करने के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ितों ने आज एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने जान माल के खतरे की आशंका व्यक्त करते ुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की गुहार लगायी है। थाना सितारगंज अंतर्गत ग्राम सिसैया निवासी  लियाकत शाह पुत्र अनवर शाह ने आज परिवारजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को गांव के जाहिद अली, इकबाल, अमजद, वासित, नादि, हसन अली, मोहम्मद अली, मुस्ताक, रूस्तम आगास, हैदर, इरफान आदि ने घर में घुसकर उसके साथ और उसके परिवारजनों के साथ मारपीट की। जिसमें परिवार के लोग घायल हो गये। मामले में सितारगंज थाने में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक नामजद आरोपियो ंकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जिससे आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं और वह खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ितों ने कहा कि उक्त लोग दबंग हैं ओर उनसे जान माल का खतरा बना हुआ है वह कभी भी परिवार के साथ अनहोनी कर सकते हैं। लियाकत ने एसएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश देने की गुहार लगायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *