February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएम केयर फंड के लिए दिया 5100 का चेक

पीएम केयर फंड के लिए दिया 5100 का चेक
गददपुर(उद संवाददाता)। वरिष्ठ समाजसेवी हरिचंद मुरादिया ने कोरोना महामारी के बीच केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा को 5100 की धनराशि का चेक पीएम केयर फंड में सौंपा। इस अवसर पर शिव अरोरा ने कहा कि इतनी बड़ी आपदा में देश को बचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन देशों में जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत बेहतर हैं वह इस भी महामारी से निपटने में नाकाम रहे हैं लेकिन भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता ने कोरोना को हराने का काम किया है। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार लगातार जनता के हित में कार्य कर रही है। प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पूर्ण समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं। समाजसेवी हरिचंद मुरादिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया कि भारत विश्व में नई शक्ति बनकर उभर सकता है। इस अवसर पर विनोद मुरादिया, गुलशन मुरादिया, कपिल गंडा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया ,सुरेश खुराना,सोनू कालड़ा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *