Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तमंचा कारतूस समेत बदमाश दबोचा
रुद्रपुर (उद संवाददाता) गत देर सायं रम्पुरा चैकी पुलिस ने गश्त के दौरान पहाड़गंज में कूड़े के ढेर के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे बदमाश को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए रम्पुरा चैकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि गत देर सायं लाॅक डाउन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी गश्त पर थे पहाड़गंज में कूड़े के ढेर के पास एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखाई दिया। पुलिस फिल्मों को देखकर जब युवक ने वहां से भागने की कोशिश की तो संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। श्री मठपाल ने बताया कि पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पता वार्ड 15 पहाड़गंज वासी साकिब पुत्र मोहम्मद अकरम बताया तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कड़ी पूछताछ के दौरान साकिब ने पुलिस को बताया कि वह लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने तमंचा व कारतूस कब्जे में लेकर साकिब के खिलाफ विभिन्न आधारों में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *