February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डग्गामार बस मकान से भिड़ी,दर्जनों यात्री घायल

काशीपुर। सवारियों से भरी एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी जिसकी चपेट में आकर बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जसपुर के सीएचसी अस्पताल ले जाया गया जबकि चार घायलों को राजकीय चिकित्सालय काशीपुर भर्ती कराया गया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार काशीपुर से जसपुर जाने वाली डग्गामार बस संख्या यूपी-20टी/4123 आज सवारियों को लेकर जसपुर से काशीपुर आ रहा था। इसी दौरान ध्यान नगर के समीप तेज रफ्रतार से आ रही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में जा घुसी। इस हादसे में मोहल्ला महेशपुरा निवासी मुन्नी 55 वर्ष पत्नी दिले रामे नदीम 30 वर्ष पुत्र मोहम्मद हनीफ, महेशपुर अजीत कॉलोनी निवासी प्रभाव 50 वर्ष पत्नी सोमपाल,फुरकान 32 वर्ष पुत्र कल्लन समेत बस में सवार दर्जनों लोग घायल हुए। घटना के घटते ही मौके पर चीऽ-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल सवारियों को तत्काल जसपुर के सीएचसी अस्पताल ले जाया गया जबकि वृद्धा समेत चार जख्मी सवारियों को काशीपुर पहुंचकर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *