Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ ,एक बदमाश को गोली लगी

रुड़की। लक्सर-मंगलौर बाईपास पर पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जिसे अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक और बदमाश को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। घायल बदमाश का नाम सत्तार पुत्र शकील निवासी मेरठ बताया गया है। एसएसपी ने बताया कि कुछ बदमाशों की सूचना मिली थी। चेकिंग टीम कुआं खेड़ा के पास चेकिंग कर रही थी। एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। जिनमें से एक मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ है। उसका उपचार चल रहा है। एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश उन्ही में से एक है जिन्होंने 3 दिन पूर्व लक्सर में पुलिस पर फायरिंग की थी। वहीं उन्होंने बताया कि अभी अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है और पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर बाकी लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *