Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गोताखोर ने बचाई युवक की जान
हल्द्वानी (उद संवाददाता)। नैनीताल पुलिस के गोताखोर मनोज बहुखंडी ने फिर बचाई नहर में डूब रहे युवक की जान। नगर निगम में कार्यरत संजीव कुमार (42) पुत्र चंद्रपाल निवासी-गांधीनगर हल्द्वानी जो काठगोदाम क्षेत्र अंतर्गत कोलटैक्स नहर के तेज बहाव में किसी कारण बहकर नहर की पुलिया के नीचे फंस गया तथा पानी के तेज बहाव के कारण निकलने में असमर्थ था। सूचना पर थानाध्यक्ष काठगोदाम नंदन सिंह रावत मय पुलिस बल एवं काठगोदाम जल पुलिस के गोताखोर मनोज बहुखंडी के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को सकुशल बचाने हेतु थानाध्यक्ष काठगोदाम नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू करते हुए गोताखोर मनोज बहुखंडी द्वारा अपनी जान की परवाह ना करते हुए नहर के तेज बहाव में फंसे युवक को सकुशल बाहर निकाला गया। जिसे तात्कालिक प्राथमिक उपचार हेतु थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा अपने सरकारी वाहन से बृजलाल अस्पताल काठगोदाम हल्द्वानी पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति सामान्य है। गोताखोर मनोज बहुखंडी द्वारा पूर्व में भी गौला नदी में डूब रहे कई लोगों की जान बचाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *