February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मैरिज पैलेस से बाइक चोरी

रुद्रपुर,27नवम्बर। गत माह रामलीला मैदान के सामने स्थित मैरिज पैलेस के समीप खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। घटना की रपट दर्ज करा दी गयी है। दर्ज रपट में ग्राम शिमला पिस्तौर लालपुर निवासी प्रमोद पुत्र मनोहरलाल ने कहा कि गत 13अक्टूबर की रात्रि वह अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके-06क्यू/ 8343 पर सवार होकर मैरिज पैलेस के समीप रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में शामिल होने गया था। बाइक उसने रामलीला मैदान के बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक नदारद थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *