February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर। पुलिस ने एक लाख रूपये की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। 457 ग्राम अफीम बरामद हुई है। शनिवार रात बगवाड़ा चैकी पुलिस संदेहजनक ऐक व्यक्ति खड़ा है । सूचना पर चैकी प्रभारी बगवाड़ा मुकेश मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए  पुलिस को देख एक युवक भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से पुलिस को 457 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पूछताछ में उसने अपना नाम बरेली, थाना भमौरा आंवला, ग्राम रामपुर काकर निवासी सुबोध पुत्र लक्ष्मण प्रसाद बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अफीम को रुद्रपुर निवासी मोहिंदर को सप्लाई करने आया था। कुछ दिन पहले वह उसके गांव आकर उसे अफीम का आर्डर देकर गया था। शनिवार रात को मंडी के पार्किंग में वह उससे मिलने वाला था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *