February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने चोरी की बाइकों समेत दो दबोचे

गदरपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सरदारनगर चौराहे से दो युवकों को गिरफ्रतार कर चोरी की दो बाइकों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रें से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी उधम सिंह नगर के आदेशानुसार रक्षाबंधन त्यौहार के मददेनजर चलाए जा रहे क्लीन स्वीप अभियान के तहत थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा सरदारनगर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइकाें को लेकर बेचने के लिए निकले हैं। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक मनोहर चंद एवं प्रदीप शर्मा ने सिपाही प्रदीप रौतेला एवं महेंद्र सिंह के साथ सरदारनगर चौराहे पर मोर्चा जमा दिया। इस बीच पुलिस टीम को दो बाइकों पर सवार युवक आते हुए दिखाई दिए, जिनको रोक कर पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को बाइकों की चोरी में शामिल होने की बात को स्वीकार करते हुए अपने पास मौजूद दोनों बाईकों को चोरी का होना कबूल किया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम नरेंद्र हलदार, निवासी प्लांटेशन नंबर-1 दिनेशपुर तथा दूसरे ने अपना नाम इंद्र जैन निवासी दुर्गा सनसिटी दिनेशपुर बताया। नरेंद्र हाल्दार ने बताया कि उसके द्वारा गत 17 जून को रविवार बाजार से हीरो स्पलैंडर बाईक तथा दूसरे आरोपी इंद्र जैन द्वारा गत 18 अगस्त को गूलरभोज डाम से हीरो एचएफ डीलक्स बाइक को चोरी किए जाने की बात स्वीकार की। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *