February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़े शहरों में स्मार्ट सिटी बसों का संचालन करने के निर्देश

देहरादून(उद संवाददाता)। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने गुरूवार को सचिवालय में स्वच्छ गतिशील परिवर्तन नीति की उच्चाधिकार समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राज्य के प्रमुख शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून, हरिद्वार, रूद्रपुर, हल्द्वानी में एसपीवी स्पेशल पर्पस वीकल बेहतरीन सिटी बस सेवाओं के संचालन की कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इसके तहत सीएनजी बसों, पीएम ई-बस सेवा, पुरानी बसों को बदलना स्मार्ट सिटी बसों का संचालन शामिल है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि देहरादून जैसे बड़े शहरों में अर्बन ग्रीन मोबिलिटी को लागू करना, आमजन के परिवहन हेतु यात्री बसों की लाइन स्थापित करना तथा उनका रखरखाव करना तथा परिवहन के बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए सहायता प्रणाली विकसित करना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु ,सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *