Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश एम्स में कराया भर्ती

ऋषिकेश। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है उन्हें जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।  चिकित्सकों की देखरेख में उनके रुटीन चेकअप किए जा रहे हैं। सभी रिपोर्ट आ जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। योगी की बहन शशि पयाल और दामाद पूरण पयाल भी मां के साथ ही मौजूद है। वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी एम्स पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का हाल जाना। बता दें योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85) को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वाली समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी अस्पताल पहुंची थी। मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। एम्स के पीआरओ डा. संदीप कुमार ने बताया कि रुटीन चेकअप के लिए उन्हें यहां भर्ती किया गया है। सभी रिपोर्ट आ जाने और चिकित्सीय परामर्श के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद रिपोर्ट प्राप्त हो जाएंगे। इसके बाद उनका हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *