February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रांजिट कैंप में जलभराव को लेकर भड़के लोग

रुद्रपुर,23 अगस्त। ट्रांजिट कैंप मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या का समाधान न होने से रोषित भारी संख्या में लोगों ने आज भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ठ के कुमायूं मण्डल सहसंयोजक सर्वेश रस्तोगी की अगुवाई में निगम कार्यालय पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। सर्वेश ने बताया कि ट्रांजिट कैंप मुख्य मार्ग पर पिछले कई दिनों से जलभराव होने के कारण सड़क की हालत काफी जर्जर हो गयी है जहां प्रतिदिन दर्जनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और लोगों को चोटें आ रही हैं। उनका कहना था कि इस संदर्भ में पूर्व में कई बार निगम प्रशासन से आग्रह किया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैंप की इस बड़ी समस्या का समाधान न होने से क्षेत्रवासियों का सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान अयोध्या प्रसाद शमा्र, विनोद सिंह, खेमकरन लाल, डालचंद मौर्य, गणेश, हरिओम, नारायण, प्रेमशंकर,धर्मवीर रस्तोगी, संजीव गुप्ता, सुरेंद्र गंगवार, संजीव शर्मा, सुरेश कुमार, राकेश, महेश रस्तोगी, अमित शर्मा, मुकेश मंडल, राजू रविन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *