Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डंपर ने स्कूटर को मारी टक्कर, हादसे में आईआरबी के सिपाही की मौत

देहरादून। दून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। रामपुर बड़ा गोहर के पास एक डंपर ने एक स्कूटर सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार इंंडियन रिजर्व बटालियन के सिपाही की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। दून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर बड़ा गोहर के पास एक डंपर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में इंंडियन रिजर्व बटालियन के सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सिपाही को ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सिपाही उत्तरकाशी के मोरी बागी (मोहताड़) का रहने वाला था। मृतक की पहचान नवीन राणा (32) पुत्र कुंदन सिंह राणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वो किसी काम से वो स्कूटर से सहसपुर आया हुआ था। बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे सेलाकुई के पास एक डंपर ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वो मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *