February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हाथियों का उत्पात,15 दुकानें तहस नहस

रामनगर- रामनगर से करीब 11 किलोमीटर दूर गिरिजा मंदिर के निकट देर रात हाथियों ने जमकर उत्पातमचाया। इस दौरान हाथियों ने प्रसाद की पंद्रह अस्थायी दुकानों को तहस-नहस कर दिया। इससे दुकान स्वामियों में दहशत है। गिरिजा मंदिर की तलहटी पर कोसी नदी किनारे प्रसाद की अस्थायी दुकानें हैं। सुंदरऽाल के ग्रामीणों ने यहां प्रसाद की दुकानें ऽोली हैं। रात के समय वे झोपड़ीनुमा दुकानों को बंद कर घर चले जाते हैं। आज सुबह जब दुकानदार पहुंचे को अधिकांश को अपनी दुकानें तहस-नहस अवस्था में मिली। रात को हाथियों के झुंड ने इन दुकानों को तोड़ दिया। साथ ही दुकान स्वामियों का राशन भी चट कर दिया। दुकानदारों के मुताबिक पिछले चार दिनों से रात में इस क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही हो रही है। हाथियों ने उनका हजारों रुपये का नुकसान कर दिया। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *