February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में चालक परिचालक समेत कई यात्री घायल

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में चालक परिचालक समेत कई यात्री घायल हो गये। परिचालक की हालत गंभीर है। जबकि अन्य को मामूली चोटें आयी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से लौट रही काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके 04पीए 1938 शनिवार रात दिनेशपुर मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ गयी। भिड़ंत में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस परिचालक सूती भगवानपुर हल्द्वानी निवासी केदार जोशी पुत्र जयदत्त जोशी गंभीर रूप से घायल हो गये, उनके दोनों पैर फैक्चर हो गये हैं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जबकि चालक और बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटें आयी है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *