February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इंजीनियर बनना चाहती है इंटरमीडिएट की टॉपर कंचन जोशी

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है जिसमें हर बार की तरह इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है। 10वीं में गंगोलीहाट की छात्र प्रियांशी रावत ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि हल्द्वानी के हरगोविंद सुयाल इंटर कालेज की मेधावी छात्र कंचन जोशी और अल्मोड़ा के विवेकानंद इंटर कॉलेज के होनहार छात्र पीयूष खोलिया ने संयुक्त रूप से 97.66 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। मीडिया से बात कर इंटरमीडिएट की टॉपर कंचन जोशी ने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहती है। कंचन के पिता सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। कंचन ने 97.6 फीसदी नंबर लाकर प्रदेश में टॉप किया है। कंचन ने माता।पिता और टीचर्स को अपनी सफलता का क्रेडिट दिया। आपको बता दें की 17 साल की कंचन जोशी का परिवार मूल रूप से नैनीताल जिले के जमरानी का रहने वाला है। वर्तमान में वह कुसुमखेड़ा नारायण नगर इंटर कालेज के पीछे रहते हैं। कंचन के छोटे भाई अखिलेश जोशी ने भी 10जी में 92 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त किये हैं। कंचन जोशी के पिता धमेन्द्र जोशी कुसुमखेड़ा में ही में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। इससे पहले वह रुद्रपुर की सिडकुल मिंडा कंपनी में नौ साल तक अपरेटर रह चुके हैं। जबकि माता खष्टि जोशी गृहणी हैं। कंचन आगे जाकर एक सफल इंजीनियर बनना चाहती हैं। वह जेई मन्स का पेपर भी क्वालीफाई कर चुकी हैं। कंचन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को दिया है। स्कूल के प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट ने बताया की कंचन अंग्रेजी माधयम में पढ़ाई कर रहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *