Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मसूरी में हाथी पांव रोड के पास हुआ दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

देहरादून(उद संवाददाता)। मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ को हादसे की सूचना मिली थी। बताया गया कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक कार लगभग 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर सो शवों को बाहर निकाल दिया है। जबकि तीसरे व्यत्तिफ के शव को स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निकाल दिया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *