Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सेना का सामान लेकर पिथौरागढ़ जा रहा कैंटर पलटा, सात लोग घायल

पिथौरागढ़। नोएडा से पिथौरागढ़ सेना का सामान लेकर जा रहा कैंटर लोहाघाट एनएच में भारतोली के पास रविवार देर शाम हादसे का शिकार हो गया। हादसे में सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहगीरों ने घायलों को आनन में अस्पताल में भर्ती कराया।हादसा रविवार शाम का है। जानकारी के मुताबिक कैंटर संख्या यूपी 15 एटी 2278 सेना का सामान लेकर नोएडा से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। अचानक वाहन का ब्रेक फेल होने से कैंटर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क में पलट गया। गनीमत ये रही कि कैंटर क्रैश बैरियर से टकराकर सड़क में पलट गया और गहरी खाई में गिरने से बच गया। हादसे में कैंटर में सवार सात लोग घायल हो गए।कैंटर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर में फंसे सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बता दें कैंटर में सेना का सामान लदा हुआ था। चालक उमेश निवासी मेरठ ने बताया कि वह नोएडा से पिथौरागढ़ सेना का सामान लेकर जा रहा था। ढलान में अचानक ब्रेक फेल हो गए और कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *