February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बने राज्यसभा सदस्य

नई दिल्ली(उद संवाददाता)।उत्तराखंड के  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद आज संसद भवन में शपथ ली। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। बता दें कि उत्तराखंड से खाली एक सीट के लिए महेंद्र भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था। नाम वापसी का समय बीतने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी गई थी। शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने महामहिम उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति माननीय जगदीप धनखड़ एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने नवीन कार्यकाल हेतु शपथ ग्रहण करने पर राज्यसभा सदस्य के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के संकल्प हेतु पूरी लगन से कार्य किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *