February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

फैक्ट्री में विशालकाय भालू आने से मचा हड़कंप,वन विभाग ने बमुश्किल किया रेस्क्यू

लालकुआं(उद संवाददाता)। देर रात स्लीपर फैक्ट्री में विशालकाय भालू के पहुंचने से हड़कंप मच गया। भालू स्लीपर फैक्ट्री की बाउंड्री पार कर उसके अंदर घुस गया और स्लीपर के चट्ट में जा छुपा। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचकर वन विभाग के चिकित्सकों की देख रेख में भालू को ट्रेंकुलाइज किया गया। इस पूरे घटनाक्रम में रात्रि करीब 11 से लेकर सुबह 4 बजे तक का समय लग गया। इसके बाद विशालकाय भालू को वन विभाग की फोर्स ने पकड़कर उसे अपने साथ ले गए। गौला रेंज के रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि भालू का सकुशल रेस्क्यू किया गया है जिसे उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया है। बताते चलें कि जंगल में पानी की समस्या होने के बाद कई बार वन्य जीव आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। वहीं आबादी क्षेत्र में भालू की दस्तक से लोगों में डर का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *