February 27, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भतरौज खान के पास ट्रक खाई में गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

रानीखेत (उद संवाददाता)। भतरौज खान के पास एक ट्रक अनियंत्रत होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि ट्रक में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू टीम ने खाई में पहुंचकर बमुश्किल शव और घायल को खाई से बाहर निकाला। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह रानीखेत रामनगर मार्ग पर सोनी डाट से आगे भतरोजखान के पास एक ट्रक संख्या यूपी 21 सीटी 4709 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रक में दो लोग सवार थे। खाई में गिरे ट्रक के बुरी तरह परखच्चे उड़ गये। घटना की जानकारी आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर स्टेशन रानीखेत को दी। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बमुश्किल खाई में पहुंची रेस्क्यू टीम ने ट्रक से घायल तौफिक निवासी नगरिया जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल ले गई। वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो हो चुकी थी उसकी पहचान मतलूब निवासी दढियाल जिला रामपुर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *