Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टीन काटकर दुकान से उड़ाया लाखों का सामान

रुद्रपुर,22 अगस्त। टीन काटकर चोराें ने एक दुकान से लाखों के सामान समेत हजारों की नकदी उड़ा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। भदईपुरा निवासी नवरत्न गंगवार की पावर हाउस के समीप संजीव इलेक्ट्रिकल स्टोर के नाम से दुकान है। गतरात्रि वह दुकान बंद कर घर चले गये। आज प्रातः जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो देखा कि दुकान के छत की टीनें कटी हुइ्र थीं और दुकान में रखे पंखे, गीजर, प्रेस, वायर के बंडल और गल्ले में रखी ढाई हजार की नकदी गायब थी। नवरत्न ने बताया कि चोरी गये माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रूपएहै। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *