Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वार्ष्णेय के निधन पर पत्रकारों ने निकाला कैंडिल मार्च

किच्छा। वरिष्ठ पत्रकार पंकज वार्ष्णे के निधन पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र खुराना के प्रतिष्ठान पर दर्जनो पत्रकारो ने शोक जताते हुए कैडिल मार्च निकाल ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान श्री खुराना एवं नरेश जोशी ने कहा कि स्व- वार्ष्णेय ने हमेशा बेहतर पत्रकारिता करते हुए समाजिक मुद्दो को प्रशासन एवं जनता के बीच पहुॅचाया। उन्होंने कहा कि आज कुमायूं ने एक निर्भीक तथा जन मुद्दो से लिए लड़ने वाला पत्रकार खो दिया है जिसकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। शोक प्रकट करने वालो मे संदीप जुनेजा, सुरजीत कामरा, मंयक त्यागी, भारत भूषण जोशी, विकास दावड़ा, रंजीत मानकिया, अब्दुल अली तन्हा, अमित गुप्ता, नाहिद खां, राजू सहगल, शिवम् शर्मा, कुलदीप सिंह लक्की, वेद प्रकाश, मो0 यासीन, जावेद अंसारी, लक्की मुंजाल, राजीव आहूजा, मनीष सिडाना, विशाल शर्मा, मुनीश कुमार, सुमित बाबा, राज सक्सेना, हर्ष तनेजा आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *