February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आज देवभूमि उत्तराखंड आएंगी कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

नैनीताल । लोकसभा चुनाव के लिए पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका उत्तराखंड में चुनावी प्रचार को धार देंगी। देवभूमि में उनकी पहली जनसभा होगी जो कि नैनीताल लोकसभा सीट के अंतर्गत रामनगर में होगी। कांग्रेस की स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा कुमाउ मंडल दो लोकसभा सीटों पर और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में रामनगर में कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रात: 11 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी ।कांग्रेस के बड़ी स्टार प्रचारक के तौर पर प्रियंका गांधी उत्तराखंड में पहली जनसभा करने जा रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी और हरिद्वार लोकभा सीट से से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह रावत,टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। लोकसभा चुनाव अपने चरम पर हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वही बात अगर कांग्रेस पार्टी की जाए तो कांग्रेस पार्टी भी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की ये पहली जनसभा होगी। भारतीय जनता पार्टी करीब एक दर्जन जनसभाएं कर चुकी है। लेकिन कांग्रेस संगठन का दावा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं उत्तराखंड में होगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रियंका गांधी युवाओं की बात करती है महिलाओं की बात करती है और उत्तराखंड से प्रियंका गांधी का पुराना नाता रहा है प्रियंका गांधी की शिक्षा उत्तराखंड से ही हुई है और साथ ही प्रियंका गांधी जब बोलती है तो उनमें इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देती है। प्रियंका गांधी कांग्रेस की बड़ी स्टार प्रचारक के रूप में देखी जाती हैं जहां-जहां पर प्रियंका गांधी एक्टिव हुई है चाहे बाद कर्नाटक चुनाव की हो तेलंगाना चुनाव की हो या हिमाचल चुनाव की वहां-वहां कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। अब देखने वाली बात ये होगी कि प्रियंका गांधी का जादू उत्तराखंड में चल पाता है कि नहीं। भाजपा ने जहां कई दिन पहले से अपने स्टार प्रचारकों को समर में उतार रखा है, वहीं कांग्रेस का चुनाव प्रचार का जिम्मा पार्टी प्रत्याशियों के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह के कंधों पर है। अब जबकि प्रचार के लिए पांच दिन शेष रह गए हैं, पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा मैदान में उतर रही हैं। वह शनिवार को रामनगर और रुड़की में जनसभा करेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी और राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खरगे का इंतजार हो रहा है, लेकिन अभी तक दोनों दिग्गजों का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *