February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नाबालिग भाई बहन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान,घर वालों से हुए थे नाराज

परिजनों में मचा कोहराम, घटना से हर कोई हैरान
हरिद्वार (उद संवाददाता)। नाबालिग भाई-बहन ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर परिवार से नाराज होकर दोनों घर से निकल गए और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।घटना से परिवार में कोहराम मच गया। साथ ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर हर कोई हैरान है।पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया हैं। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि लालपुल रेलवे पटरी पर ट्रेन से टकराकर एक लड़का और लड़की की मौत हो गई है। शव पटरी के पास पड़े हैं। सूचना पाकर एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए , जिस पर साकिब और साजिद पुत्र फारुक निवासी मोहल्ला बाबर कॉलोनी पांवधोई ज्वालापुर ने मृतक की शिनाख्त 16 वर्षीय भाई समीर और 14 वर्षीरू बहन अलीसवा के रूप में की। दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात दोनों भाई बहन मामूली बात पर घर से नाराज होकर निकल गए थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी मिली। पुलिस की मानें तो मृतक भाई-बहन के के पिता ट्रक चालक है और घटना के वक्त वह शहर से बाहर थे। नाबालिग भाई बहन के आत्महत्या करने से परिवार और आसपास के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तंवर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *