February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नहाते समय नदी में डूबा युवक,एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया

विकासनगर । कटापत्थर क्षेत्र में नहाते समय एक युवक नदी में डूब गया। सूचना पाकर पुलिस की टीम एसडीआरएफ के जवानो के साथ मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ ने मृतक युवक के शव को नदी से बरामद कर लिया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शिवम भटनागर (19) पुत्र महावीर प्रसाद निवासी बाबूगढ़ विकासनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को युवक के नदी में डूबने की सूचना मिली थी। संज्ञान लेते हुए तत्काल एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।SDRF की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर लगभग 20 फ़ीट गहराई में डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च ऑपरेशन कर नदी में डूबे युवक के शव को बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *