February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आदमखोर गुलदार पिंजरे में हुआ कैद ,बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया 

श्रीनगर ।  श्रीनगर का आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। बता दें शुक्रवार देर शाम गुलदार सात साल की मासूम को आंगन से उठा कर ले गया था। गुलदार के हमले के बाद से बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को गुलदार ने श्रीकोट गंगानाली वार्ड नंबर 5 में सात वर्षीय बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया था। बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है। जहां बच्ची का उपचार चल रहा है। वन विभाग ने घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया था। जिसके बाद गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। रेंज अधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी बताया कि गुलदार को वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू कर पौड़ी नागदेव रेंज लाया गया है। जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें शुक्रवार शाम को घात लगाए गुलदार बच्ची को घर के ही आंगन से ही पंजों में दबाकर जंगल की तरफ ले निकला। सिया (7) घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में बेसुध हालत में मिली। बच्ची के गले और शरीर में गुलदार के पंजों के निशान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *