February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड कांग्रेस ने पूछे दस सवाल.. उत्तराखंड के वीआईपी नेता कौन?

करोड़ों देशवासियों की आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का दोषी कौन?
देहरादून( उद संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रुद्रपुर से चुनावी शंखनाद कर हुंकार भरी। उधर उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए उत्तराखंड से जुड़े छह सवाल पीएम मोदी से पूछे हैं। पीएम मोदी के उत्तराखंड आगमन पर कांग्रेस ने भाजपा पर सवालों की झड़ी लगा दी। उत्तराखंड की कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडे ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर कहा की प्रधानमंत्री को जनमानस के उन प्रश्नों के उत्तर देने चाहिए जिसके लिए उनकी डबल इंजन की सरकार के नेता किसी न किसी रूप में जिम्मेदार हैं। कांग्रेस नेता ने कह अपनी पार्टी एवं देश के शीर्ष नेता होने के नाते उनकी जवाबदेही बनती है। कांग्रेस ने सवालों को गिनाते हुए पूछा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड का वीआईपी नेता कौन? करोड़ों देशवासियों की आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का दोषी कौन? उत्तराखंड में बढ़ती बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती घोटाला का दोषी कौन? सैनिक बाहुल्य क्षेत्र उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन? एनसीआरबी महिला अपराध में पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन बहुत से अपराधों में भाजपा के अपने नेता-पदाधिकारी सम्मिलित ऐसे घिनौने कृत्यों का जम्मेदार कौन? उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी और भू माफिया व खनन माफिया को सरक्षण का दोषी कौन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *