February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरियर कार्यालय में 10 की चोरी का खुलासा

काशीपुर,21 अगस्त। दो दिनपूर्व कोरियर कार्यालय में हुई लाखों की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी की गयी लाखों की नकदी समेत आरोपी युवक को गिरफ्रतार कर लिया। आरोपी युवक उसी कोरियर कार्यालय में डिलीवरी का काम करता था। दो दिन पूर्व मोहल्ला आर्यनगर स्थित काशीपुर कोरियर कार्यालय से 10लाख रूपए व सीसी टीवी कैमरे का डीबीआर चोरी हो गया था। जिसको लेकर एएसपी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी थी। पुलिस टीम ने आफिस में डिलीवरी का काम करने वाले आरोपी हेमपुर इसमाइल थाना आईटीआई निवासी दिग्विजय सिंह पुत्र सुरेश चौहान को चोरी किये गये लाखों की नकदी व डीबीआर के साथ गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने बाइक संख्या यूके-18सी/1764 भी बरामद की। उसकी निशानदेई पर बहरा नदी में फेंका गया सीसी टीवी का डीबीआर भी बरामद कर लिया। पुलिस नेउ सके कब्जे से 942670 रूपए बरामद कर लिये। पुलिस टीम में एसआई बीएस बिष्ट, जयपाल सिंह, दिनेश बल्लभ, कां- हरीश सनवाल, मनोज कोली, सतीश भट्ट शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *