February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में 7 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज: 30 मार्च दोपहर 03 बजे तक नाम वापसी

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार जोगदंडे ने  सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग कर करते हुए लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए जांच के बाद जो नामांकन वैध पाये गए हैं। उनमें टिहरी लोक सभा सीट में 11, गढ़वाल लोकसभा सीट में 13, अल्मोड़ा लोकसभा सीट में 08, नैनीताल लोकसभा सीट में 10 और हरिद्वार लोकसभा सीट में 14 नामांकन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार लोक सभा क्षेत्र में तकनीकी कारणों से 07 नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं। वैध पाये गए नामांकन में यदि कोई प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहते हैं, तो 30 मार्च 2024 दोपहर 03 बजे तक नाम वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सर्विस वोटर के लिए राज्य में जो आवेदन प्राप्त हुए थे, उनके निर्वाचक नामावलियां तैयार हो गई हैं, इसके आधार पर 93,187 सर्विस वोटर दर्ज हुए हैं, जिनमें 90, 554 पुरूष एवं 2,633 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के माइग्रेंट वोटर्स भी अपना पोस्टल बैलेट के लिए फॉर्म जमा कर सकते हैं। उसका प्रारूप फॉर्म 12c होगा। यदि वे फिजिकली वोट के लिए अनुरोध करते हैं, तो उनके लिए फॉर्म M होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *