February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने किया नामांकन

अल्मोड़ा । अल्मोड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने शुक्रवार को नामांकन कर लिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बता दें अजय टम्टा ने शुक्रवार को नामांकन का श्रीगणेश कर दिया है। नामांकन दाखिल करने का यह सिलसिला 27 मार्च तक चलेगा। हरिद्वार लोकसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऑनलाइन नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैमजे इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अल्मोड़ा लोकसभा की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से दोबारा विजयी बनाएगी। नामांकन करने के बाद भाजप प्रत्याशी अजय टम्टा ने कहा कि जागेश्वर महादेव व न्याय के देवता श्री गोलू देवता जी के आशीर्वाद व देवतुल्य जनता के आशीष के साथ लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ – चम्पावत – बागेश्वर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री महेंद्र भट्ट  की गरिमामयी उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मेरे जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण प्राणों से प्यारे मेरे लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ – चम्पावत – बागेश्वर के लिए समर्पित है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और हर नागरिक के जीवन को खुशहाल बनाने का लक्ष्य लेकर सदैव कार्य करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *