February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएम मोदी के विजन से निरंतर बढ़ रहा है भाजपा का परिवार: बलूनी

पौड़ी। लोकसभा चुनाव के लिए गढ़वाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपना प्रचार शुरू करते हुए जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में रोड शो किया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी सहित पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्राी धन सिंह रावत सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। बलूनी का रोड शो आर्मी बैंड की धुन से शुरू हुआ, जो मुख्य बाजार होते हुए केदारनाथ तिराहे तक पहुंचा। यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मेरी जीत और प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्राी बनाने के लिए संघर्ष व मेहनत कर रहे हैं। अगर, मुझे अपने कार्यकर्ताओं के लिए अपना खून भी बहाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। कहा कि भाजपा प्रदेश की पांचों सीट पर जीत दर्ज कर रही है। इस मौके पर शिक्षा मंत्राी डा. धन सिंह रावत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदेई शाह, पार्टी जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक शैलारानी रावत आदि मौजूद थे। वहीं अनिल बलूनी ने कर्णप्रयाग में भी पेट्रोल पंप से मुख्य बाजार में रोड शो किया। साथ ही भाजपा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान बलूनी ने कहा कि 19 अप्रैल के बाद देश में बची खुची कांग्रेस भी खत्म हो जाएगी। बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी को गढ़वाल और उत्तराखंड से खास लगाव है। जिसके चलते कई उत्तराखंडियों को देश की अहम जिम्मेदारी दी है। प्रधानमंत्राी मोदी के नेतृत्व में गढ़वाल लोक सभा के हर शहर और गांव का विकास किया जाएगा। पौड़ी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चौबट्टðाखाल श्री केसर सिंह नेगी , श्री नवल किशोर पूर्व प्रत्याशी विधानसभा पौड़ी, श्री दीपक भंडारी ब्लॉक प्रमुख जयहरी, श्री दीपक कुकसाल ब्लॉक प्रमुख पौड़ी एवं श्रीमती चांदनी रावत पूर्व प्रमुख कोट ब्लॉक समेत कांग्रेस पार्टी के कई प्रभावी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने भाजपा में शामिल होने पर वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी के विचारों, कार्यों और विजन का प्रभाव है कि भाजपा का परिवार निरंतर बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *