February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खटीमा एवं नानकमत्ता के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया संवाद

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोकसभा नैनीताल के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खटीमा एवं नानकमत्ता के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं से माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं युगांतकारी निर्णयों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने एवं नैनीताल लोकसभा के सर्वांगीण विकास को जारी रखने के लिए भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 19 अप्रैल को प्रदेश की देवतुल्य जनता आदरणीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों पर अपनी विश्वास रूपी मुहर लगाते हुए ‘अबकी बार 400 पार – तीसरी बार मोदी सरकार’ के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *