February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर: उत्तराखंड क्रांति दल ने भी ठोकी ताल,चार लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार

पौड़ी गढ़वाल से आशुतोष नेगी, हरिद्वार से मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत  व अल्मोड़ा से अर्जुन देव को प्रत्याशी घोषित किया
देहरादून। लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी कमर कर ली है। पार्टी ने उत्तराखंड की चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।बुधवार को यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पौड़ी गढ़वाल से आशुतोष नेगी हरिद्वार सीट से मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) व अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कठैत ने कहा कि यूकेडी दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। दल राज्य के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। इसमें रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू-कानून के साथ परिजोजनाओं में राज्य की 70 फीसदी हिस्सेदारी प्रमुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *