February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विपक्ष को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, भाजपा में आ रहे लोग.. प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार

देहरादून। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की कमर टूट चुकी है और उसे उम्मीदवार तक नहीं मिल पा रहे हैं। उनके लोग चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में गौतम ने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर सीट को पांच लाख के अंतर से जीतने की संकल्प लिया है। पार्टी कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि जो भी गुनाहगार होगा, उसे सजा मिलेगी। मोदी जी का संकल्प है जिसने गरीब के पैसे को लूटने का काम किया है और गरीब उन्नति रोकने का काम किया है। उसका स्थान जेल में होगा। पार्टी की चुनावी तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2019 में जब चुनाव जीता था, उसी दिन से 2024 का टारगेट बना लिया था। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर गौतम ने कहा कि आज देश के अंदर दो विचारधारों के बीच ध्रुवीकरण हो रहा है। एक विचारधारा राष्ट्रवाद, संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने वाली है। 2047 तक दासता की कोई निशानी न रहे। आत्मनिर्भर भारत हो। दूसरी विचारधारा इंडिया गठबंधन की है, जो कहते हैं कि दक्षिण का एक देश अलग देश बनना चाहिए। भगवान राम थे ही नहीं। शत्तिफ को मिटा देंगे। मंदिरों में लड़कियां छेड़ने के लिए जाते हैं। राम-रावण का यद्ध हुआ ही नहीं। इनको हम कुचल देंगे। टुकड़े-टुकड़े गैंग को समर्थन करने वाले लोग हैं, वो कहीं न कहीं ऐसे चैनल से चल रहे हैं, जिनकी पाकिस्तान में वाह-वाही की जाती है। आज देश में मोदी के नेतृत्व में जाना मंजूर किया है। लोग भाजपा में आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *