February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार सेना के जवान की दर्दनाक मौत: दो दिन पहले ही छुट्टी पर आया था हल्द्वानी

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर टांडा बैरियर के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कैंटर ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक फौजी की मौत हो गई। फौजी की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने कैंटर जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड पर टांडा बैरियर के पास कैंटर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में नाचनी पिथौरागढ़ निवासी फौजी ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली का कैंटर सोमवार रात करीब आठ बजे सामान छोड़कर रुद्रपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मुखानी हल्द्वानी निवासी फौजी ललित सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह रूद्रपुर से स्कूटी से अपने घर को वापस जा रहे थे। इसी दौरान टांडा बैरियर के पास कैंटर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कैंटर चालक को पकड़ लिया है। जिसकी पहचान उत्तम नगर दिल्ली निवासी जवाहर सिंह के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले ललित सिंह महार रेजिमेंट दिल्ली में तैनात थे। उनके दो बच्चे हैं। दो दिन पहले ही वो छुट्टी पर आए थे। उनकी मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *