February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की कार्यवाहक डीजीपी को हटाने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य के कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार को तत्काल हटाने की मांग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि डीजीपी का पद संभालने से पहले अभिनव कुमार सीएम धामी के प्रमुख सचिव रहे हैं और सत्ताधारी पार्टी यानी बीजेपी के साथ उनकी नजदीकी है। ऐसे में उनके डीजीपी रहते हुए राज्य में निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया जा सकता है।आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के महज दो दिन बाद ही 6 राज्यों के गृह सचिवो ( उत्तराखंड, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश ) को हटा दिया था।
भारत निर्वाचन आयोग को भेजा शिकायती पत्र ,एसडीएम नैनीताल समेत राजस्व अधिकारी व कर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग
भीमताल। भीमताल निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम नैनीताल समेत दूसरे राजस्व कर्मियों पर मानवाधिकार का हनन, कांग्रेस- भाजपा से जुड़े बिल्डरों को अनुचित लाभ पहुंचाने, सीमांकन में कार्य में दो तरह के मापदंड अपनाने आदि का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र भारत निर्वाचन आयोग को भेजा है। इसके बाद सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड ने सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को पत्र भेजते नियमानुसार कार्रवाई कर कार्यालय को बताने को कहा है। भीमताल निवासी विकास भारती ने एक शिकायती पत्र भारत निर्वाचन आयोग को भेजा था। इसमें संबंधित एसडीएम प्रमोद कुमार, कानूनगों नंदन सिंह नेगी व पटवार राकेश कठायत पर परिवार पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही अधिकारी व कर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई है। इस मामले में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से भी कदम उठाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना का कहना है कि मामले की जांच एडीएम को सौंपी गई है। पटवारी कानूनगों आदि कमीशन की गाइड लाइंस से अच्छादित नहीं होते हैं। शिकायत के अन्य बिंदु निर्वाचन संबंधी विवाद और अतिक्रमण संबंधी हैं, जिन पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *