February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्‍तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में होगा मतदान,यूपी में सभी सातों चरणों में वोटिंग होगी

दिल्ली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग 25 मई को होगी
देहरादून। उत्‍तराखंड में सभी पांच संसदीय सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। उत्‍तराखंड के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 21 राज्यों के कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे फेज में 13 राज्यों की 89 सीटों, तीसरे में 12 राज्यों की 94 सीटों, 10 राज्यों की 96 सीटों, 8 राज्यों की 49 सीट, 7 राज्यों की 57 सीट, 8 राज्यों की 57 सीट पर वोटिंग होगी। चौथा चरण मतदान: 13 मई राज्य: 10 लोकसभा सीटें: 96 पांचवां चरण मतदान: 20 मई राज्य: 8 लोकसभा सीटें: 49
छठा चरण मतदान: 25 मई राज्य: 7 लोकसभा सीटें: 57 सातवां चरण मतदान: 1 जून राज्य: 8 लोकसभा 57  सीट पर वोटिंग होगी।
दिल्ली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग 25 मई को होगी। यूपी में सभी सातों चरणों में लोकसभा चुनाव वोटिंग होगी।

पहला चरण 19 अप्रैल
दूसरा चरण 26 अप्रैल
तीसरा चरण 7 मई
चौथा चरण 13 मई
पांचवां चरण 20 मई
छठा चरण 25 मई
सातवां चरण 1 जून

 

4 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव 
आम चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव होंगे। सिक्किम और अरुणाचल में 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में मतदान 7 चरणों में होंगे चुनाव। पहले चरण की वोटिंग
26 विधानसभाओं में होंगे उपचुनाव
हरियाणा, हिमाचल, झारखंड और यूपी समेत 26 विधानसभाओं में उपचुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *