February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लोकसभा चुनाव से पहले पौड़ी गढ़वाल,चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों का तबादला

पिथौरागढ के एसपी आईपीएस लोकेश्वर सिंह को पौड़ी एसएसपी की जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव पास हैं। आचार संहिता लागू होने से पहले शासन ने कई जिलों के पुलिस कप्तानों को इधर से उधर किया है। गुरुवार देर शाम तबादले की लिस्ट भी जारी हो गई है। शासन की और से जारी की गई लिस्ट के अनुसार पौड़ी गढ़वाल, चमोली और पिथौरागढ़ के पुलिस कप्तानों का तबादला किया गया है। बता दें पौड़ी की एसएसपी आईपीएस श्वेता चौबे को पौड़ी गढ़वाल से पुलिस मुख्यालय देहरादून ट्रांसफर किया है। वहीं पिथौरागढ के एसपी आईपीएस लोकेश्वर सिंह को पौड़ी एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई  है।

 

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *