February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा ने हरिद्वार और पौड़ी से भी प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान

देहरादून। भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में उत्तराखंड के दो लोकसभा क्षेत्रो के लिए भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

भाजपा हाई कमान ने अपने दो पूर्व मुख्यमंत्रियो की टिकट को काटते हुए पौड़ी से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा हाई कमान ने हरिद्वार के मौजूदा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल के स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

जबकि पौड़ी लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के स्थान पर पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी पर भरोसा जताया है और उन्हें वहां से चुनावी मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *