February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस लाईन में एसएसपी के हाथ में अचानक आंसू गैस का सेल फटने से मचा हड़कंप

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। आज पुलिस लाईन में उस समय हड़कम्प मच गया जब कुमांऊ डीआईजी के निरीक्षण के समय अश्रु गैस गन के डेमो के वक्त अचानक गन का सेल फट गया जिसकी चपेट में आकर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए किच्छा रोड़ स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार आज पुलिस लाइन में कुमाऊ डीआईजी डा. योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था। इस दौरान एसएसपी डॉ मंजू नाथ टीसी व आर आई मनीष शर्मा अश्रु गैस गन का डेमो लेने के लिए उसमें बैरल लोड़ करने लगे तो अचानक एसएसपी के हाथ में गन के बैरल का सेल फट गया जिसकी चपेट में आने से एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी और आरआई मनीष शर्मा घायल हो गए। अचानक हुई एस घटना से वहां मौजूद अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में घायल एसएसपी व आरआई को तत्काल उपचार के लिए मेडिसिटी हॉस्पीटल ले जाया गया। उपचार करने के बाद डाक्टरों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। प्राथमिक उपचार कराने के बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी व आरआई मनीष शर्मा वापस पुलिस लाईन लौट आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *