February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून से बड़ी खबर : मनीष खंडूरी ने कांग्रेस से इस्तीफा देते ही थामा भाजपा का दामन,बोले…मैं प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित हूं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी बीजेपी में शामिल हो गये है। सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा देते ही आज देहरादून भाजपा महानगर कार्यालय में उन्होंने बीजेपी में ज्वाईनिंग की है। पौड़ी लोकसभा सीट से मनीष खंडूरी 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव। इस बार भी उनके पौड़ी से चुनाव लड़ने की चर्चाएं चल रही थी लेकिन मनीष खंडूरी ने अचानक कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें भाजपा में शामिल होने पर शुभकमनायें दी है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- हमें खुशी है कि मनीष खंडूड़ी भाजपा में आए। देश के विकास में पीएम मोदी के समर्थन में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में है। मान सम्मान का पूरा ध्यान रखेंगे। मनीष खंडूड़ी ने भाजपा की सदस्यता देने पर कहा कि वह राजनीति में किसी निजी कारणों से नहीं आए है, ये उनके लिए संघर्ष का रास्ता रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद गढ़वल सीट जहां छोड़कर आया हूं वहां भी अच्छे लोग हैं। लेकिन राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ही सही प्लेटफार्म है। मैं ना टिकट के लिए आया हूं और ना ही पद मांगा। मैं किसी निजी स्वार्थ के लिए भाजपा में नहीं आया हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित हूं। उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव है। राज्य के विकास में उनका अहम योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *