February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर में बाघ की मौत से मचा हड़कंप

रामनगर(उद संवाददाता)।रामनगर में स्थित ढेला रेस्क्यू सेंटर में शनिवार सुबह पूर्व में रेस्क्यू किए गए एक मादा बाघ की मौत के बाद अधिकारियों में हड़कंप में मच गया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दीगांत नायक ने बताया कि वर्ष 2021-22 में धनगढ़ी क्षेत्र के समीप स्थित पनोद नाले के समीप मादा बाघ द्वारा इस मार्ग से गुजरने वाले कई बाइक सवारों पर हमला किया गया था। इसके बाद से इस इलाके में बाघ के आतंक को लेकर हड़कंप मचा हुआ था। इस मामले में उच्च अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद इस बाघ को विभागीय पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया और ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा गया था। उन्होंने बताया कि आज इस बाघ की सुबह मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाघ की उम्र 10 वर्ष थी। मौत का कारण प्रथम दृष्टया उसकी उम्र अधिक होना माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृत बाघ के सैंपल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पशु चिकित्सकों की देखरेख में उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *