February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महाशिवरात्रि की धूम : बागेश्वर के बागनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इस बार महाशिवरात्रि पर 72 साल बाद इस बार तीन योगों का संयोग है
बागेश्वर। महाशिवरात्रि के अवसर पर बागेश्वर के सभी शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। बागेश्वर के बागनाथ धाम में भक्तों ने पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिर भक्तों से गुलजार रहे और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। पूरे देश में आज महाशिवरात्रि की धूम है। धर्म नगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी है। भोलेनाथ के भक्तों ने गंगा स्नान किया और महाशिवरात्रि के लिए गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। हर हर महादेव के जयकारे हरिद्वार नगरी में चारों तरफ गूंज रही है। बागनाथ धाम में पूजा अर्चना के लिए भक्तों को लाइन लगाकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर में पुरोहितों ने भक्तों की पूजा संपन्न कराई। महाशिवरात्रि पर जिले के कपकोट, कांडा, दुग नाकुरी, काफलीगैर, गरुड़ तहसीलों में भी माहौल शिवमय रहा है। भक्तों ने शिव मंदिरों में जाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान से सुुख और सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।
महाशिवरात्रि पर हरिद्वार में जहां एक ओर कांवड़िए गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं तो वहीं हरिद्वार के पौराणिक मंदिरों में भी लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही है। भगवान शिव की ससुराल दक्षिणेश्वर महादेव मंदिर, दरिद्र भजन महादेव मंदिर और बिलकेश्वर महादेव मंदिर जहां पर माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए 3000 वर्षों तक कठोर तप किया था। वहीं ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बता दें कि इस बार महाशिवरात्रि पर 72 साल बाद इस बार तीन योगों का संयोग है। महाशिवरात्रि के दिन ही प्रदोष व्रत भी है। पंडितों के अनुसार महाशिवरात्रि के व्रतियों पर शिव कृपा बरसेगी। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और शिव योग बन रहा है। पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि पर इन तीन योगों का एक ही दिन पर बनना अद्भुत संयोग है। इस साल महाशिवरात्रि काफी शुभ फल देने वाली मानी जा रही है।
ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आधी रात में भगवान शिव का महाभिषेक किया गया। भक्तों के दर्शन के लिए टपकेश्वर महादेव के द्वार खोल दिए गए। पलटन बाजार के जंगम शिवालय मंदिर में श्री जंगमेश्वर महादेव का 51 लीटर दूध से महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 3100 लीटर केसर युक्त दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *