February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दबंगों द्वारा छीना गया टैªक्टर पुलिस ने किया बरामद

काशीपुर। आधी रात को दबंगों द्वारा छीना गया एक खाली ट्रैक्टर तड़के मिट्टी से लोड कोतवाली में खड़ा पाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के उसे रामनगर रोड से लावारिस हालत में बरामद किया। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर ग्राम फिरोजपुर निवासी विद्यासागर पुत्र कृपाल सिंह ने बताया कि गांव का ही जितेंद्र पुत्र दाताराम उसका नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर संख्या युके-18/5075 चलाता है। शनिवार की रात लगभग 1-30 बजे ड्राइवर जितेंद्र ने ट्रैक्टर स्वामी को फोन पर बताया कि ग्राम कचनाल गाजी व फिरोजपुर के तीन युवकों ने उससे जबरदस्ती ट्रैक्टर छीन लिया। घटना के वक्त वह घर के समीप प्लाट में खाली ट्रैक्टर ट्राली खड़ा करने जा रहा था। ट्रैक्टर स्वामी को जैसे ही इसकी सूचना मिली उसने मोबाइल फोन पर कोतवाल चंचल शर्मा को संपर्क साधा और घटना के कुछ देर बाद ही छीना गया ट्रैक्टर रामनगर रोड पर लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद कर लिया। ट्रैक्टर चालक का कहना है कि जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया ट्रैक्टर ट्राली खाली थी जबकि पुलिस ने मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *